Hindi News / news / कविता के सहारे राजद ने सुशील मोदी पर कसा तंज, बाढ़ राहत काम...

कविता के सहारे राजद ने सुशील मोदी पर कसा तंज, बाढ़ राहत काम में कोताही पर साधा निशाना

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 20, 2019, 4:49:41 PM

कविता के सहारे राजद ने सुशील मोदी पर कसा तंज, बाढ़ राहत काम में कोताही पर साधा निशाना

- फ़ोटो

PATNA: बाढ़ राहत कार्यों में कोताही का आरोप लगाकर आरजेडी ने सूबे के डिप्टी सीएम पर जमकर हमला बोला है. पार्टी की तरफ से जारी एक ट्वीट में हालांकि उनका नाम नहीं लिया गया है लेकिन साफ तौर पर राजद के निशाने पर सुशील मोदी ही हैं. https://twitter.com/RJDforIndia/status/1152523969800445953 एक कविता की तरह किए इस ट्वीट की मदद से आरजेडी ने सुशील मोदी के 'सुपर थर्टी' फिल्म देखने को लेकर सीधा हमला किया है और तंज कसते हुए लिखा है कि बाढ़ पीड़ितों को उसके हाल पर छोड़ दें, और आप पांच बार 'सुपर थर्टी' फिल्म जाकर देखें. बता दें कि पिछले दिनों ही सुशील मोदी ने सिनेमा हॉल में जाकर सुपर थर्टी फिल्म देखी थी. इस फिल्म को देखने को लेकर सुशील मोदी के खिलाफ जमकर राजनीतिक बयानबाजी हुई थी और विपक्षी पार्टियों ने उनके इस कदम की  आलोचना की थी.