ब्रेकिंग
सीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैसीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू है

आरजेडी संगठन चुनाव पर संकट, 13 नवंबर को चुनाव प्रभारियों की बैठक बुलाई गई

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के संगठनात्मक चुनाव पर संकट खड़ा हो गया है। सदस्यता अभियान खत्म होने के बाद आरजेडी में संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई है लेकिन जिलाध्यक्षों के रवै

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के संगठनात्मक चुनाव पर संकट खड़ा हो गया है। सदस्यता अभियान खत्म होने के बाद आरजेडी में संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई है लेकिन जिलाध्यक्षों के रवैये के कारण संगठन चुनाव पर ग्रहण लग गया है। इस मौजूदा संकट से निपटने के लिए राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ तनवीर हसन ने 13 नवंबर को सभी जिलों के चुनाव प्रभारियों के बैठक बुलाई है। 

दरअसल सदस्यता अभियान के दौरान पार्टी की तरफ से जिलों में बनाए गए क्रियाशील सदस्यों की सूची अब तक प्रदेश कार्यालय को नहीं मिल पाई है। इस सूची के बिना वोटर लिस्ट नहीं बनाई जा सकती लिहाजा राज्य निर्वाचन पदाधिकारी तनवीर हसन ने संगठन चुनाव की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगा दी है। तनवीर हसन ने सभी जिला चुनाव प्रभारियों को यह निर्देश दिया है कि राज्य कार्यालय से निर्देश मिलने के बाद ही प्राथमिक इकाई और प्रखंड इकाई के साथ-साथ जिला स्तर पर संगठन का चुनाव कराया जाए।  


प्रदेश कार्यालय की तरफ से सभी जिलाध्यक्षों को यह निर्देश दिया गया है कि वह क्रियाशील सदस्यों की पूरी सूची व्यवस्थित तरीके से पार्टी कार्यालय में जमा कराएं। जिन जिलों से यह सूची प्राप्त हो जाएगी वहीं संगठन चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक आरजेडी ने 80 लाख से ज्यादा नए सदस्य बनाए हैं लेकिन उनमें से 50 लाख से ज्यादा सदस्यों की प्राप्ति रसीद की प्रदेश कार्यालय नहीं पहुंच पाई है। इस मौजूदा संकट को देखते हुए 13 नवंबर को तनवीर हसन ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारियों की आपात बैठक नेता तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर बुलाई है। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी जगदानंद सिंह भी मौजूद रहेंगे।


टैग्स