ब्रेकिंग
सीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैसीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू है

आरजेडी सदस्यता अभियान में दिखी लापरवाही, 50 लाख से ज्यादा सदस्यता पर्ची की रिसीविंग प्रदेश कार्यालय नहीं पहुंची

PATNA : आरजेडी के सदस्यता अभियान में बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। आरजेडी ने इस साल 80 लाख से ज्यादा सदस्य बनाए। इन सभी सदस्यों को बनाते वक्त फॉर्म भी भरा गया लेकिन हैरत की

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : आरजेडी के सदस्यता अभियान में बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। आरजेडी ने इस साल 80 लाख से ज्यादा सदस्य बनाए। इन सभी सदस्यों को बनाते वक्त फॉर्म भी भरा गया लेकिन हैरत की बात यह है कि लगभग 50 लाख से ज्यादा सदस्यता फॉर्म की रिसीविंग अब तक प्रदेश मुख्यालय नहीं पहुंची है। 

सदस्यता फॉर्म रिसिविंग को लेकर यह हाल तब है जब 6 नवंबर से पार्टी का संगठनात्मक चुनाव शुरू हो चुका है। प्राथमिक और प्रखंड इकाई पर संगठन चुनाव की प्रक्रिया जारी है लेकिन अब तक वोटर लिस्ट नहीं बन पायी है। सदस्यता फॉर्म रिसिविंग प्रदेश मुख्यालय नहीं पहुंचाने का जिम्मेदार जिलाध्यक्षों को माना जा रहा है। इस संकट से निपटने के लिए प्रदेश नेतृत्व ने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े नेताओं को रिसीविंग के लिए रिमाइंडर का जिम्मा दे दिया है। 

प्रदेश मुख्यालय में बैठकर यह नेता जिला अध्यक्षों को फोन घुमा रहे हैं हर देना जिला अध्यक्षों को यह निर्देश दिया जा रहा है कि वह जल्द से जल्द सदस्यता फॉर्म की रिसीविंग प्रदेश कार्यालय में जमा करें। आपको बता दें कि 14 से 16 नवंबर के बीच प्रखंड से लेकर जिला परिषद के सदस्यों का चुनाव संपन्न करा देना है लेकिन संगठन चुनाव के लिए वोटर लिस्ट का प्रकाशन बेहद जरूरी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता