Hindi News / news / तेजप्रताप यादव की तबीयत खराब, घर में बेहोश होकर गिर पड़े

तेजप्रताप यादव की तबीयत खराब, घर में बेहोश होकर गिर पड़े

1st Bihar Published by: Updated Oct 03, 2020, 3:14:42 PM

तेजप्रताप यादव की तबीयत खराब, घर में बेहोश होकर गिर पड़े

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. आरजेडी नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव की तबीयत ख़राब हो गई है. करीबी सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक तेजप्रताप यादव घर में ही बेहोश होकर गिर पड़े हैं. उनकी इलाज के लिए डॉक्टर को बुलाया गया है. 


आरजेडी नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव चुनाव की तैयारियों में कई दिनों से जुटे हुए हैं. तेजप्रताप लगातार कई दिनों से समस्तीपुर जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे थे. आज दोपहर अचानक उनकी तबीयत ख़राब होने की ख़बरें सामने आईं. बताया जा रहा है कि तेजप्रताप की तबीयत इतनी ख़राब हो गई कि वह घर में ही बेहोश होकर गिर पड़े. 


तेजप्रताप यादव के आवास पर एम्बुलेंस लाया गया है. बताया जा रहा है कि उनको अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही है. उनके कार्यकर्ताओं के बीच आनन-फानन का माहौल है.