ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

राजद नेता के बेटे ने की गोलीबारी, लोजपा नेता के बेटे को लगी गोली

AURANGABAD: औरंगाबाद में दिनदहाड़े राजद नेता के बेटे ने गोलीबारी की। इस दौरान लोजपा नेता के बेटे को सीने में गोली लग गयी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का मच गयी। घटना मदनपुर थाना

राजद नेता के बेटे ने की गोलीबारी, लोजपा नेता के बेटे को लगी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में दिनदहाड़े राजद नेता के बेटे ने गोलीबारी की। इस दौरान लोजपा नेता के बेटे को सीने में गोली लग गयी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का मच गयी। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज बाजार की है।


घायल युवक की पहचान लोजपा नेता कारू गुप्ता के बेटे रितेश राज के रूप में हुई है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। गोली किसने मारी और क्यों मारी इस बात पता नहीं चल सका हैं। इधर मदनपुर थाने की पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 


फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। इधर घटना के सूचना मिलते ही हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता हरेन्द्र सिंह,राहुल कुमार सहित दर्जनों नेता घायल युवक से मिलने अस्पताल पहुंचे। इस घटना की निंदा करते हुए हम पार्टी के नेता ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। 


मिली जानकारी के अनुसार बीच बाजार में राजद नेता का बेटा अचानक गोलीबारी करने लगा। उस वक्त लोजपा नेता कारू गुप्ता का बेटा रितेश राज घर की छत से यह सब देख रहा था। इसी दौरान गोली उसके सीने में जा लगी। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता