ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपये

RJD के राज्यसभा उम्मीदवारों का एलान थोड़ी देर में, फैसल अली का कट गया नाम

PATNA : राज्यसभा चुनाव को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर आरजेडी के अंदर खाने से आ रही है. आरजेडी उम्मीदवारों की घोषणा थोड़ी देर में की जाएगी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : राज्यसभा चुनाव को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर आरजेडी के अंदर खाने से आ रही है. आरजेडी उम्मीदवारों की घोषणा थोड़ी देर में की जाएगी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर आधिकारिक तौर पर आरजेडी उम्मीदवारों के नाम का एलान किया जाएगा.


बताया जा रहा है कि आरजेडी के उम्मीदवार आज ही राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे ले. आज आनन-फानन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर उम्मीदवारों के नाम का अधिकारिक तौर पर एलान किया जा रहा है. आरजेडी से पहले उम्मीदवार प्रेमचंद गुप्ता होंगे. लेकिन दूसरे उम्मीदवार के तौर पर फैसल अली का पत्ता कट गया. आरजेडी से दूसरे उम्मीदवार के तौर पर किसी नए चेहरे को राज्यसभा भेजा जाएगा. फर्स्ट बिहार को मिली जानकारी के मुताबिक आरजेडी का दूसरा कैंडिडेट झारखंड से ताल्लुक रखते हैं.

आरजेडी के अंदर खाने से मिल रही खबरों के मुताबिक बुधवार की शाम तेजस्वी यादव के पटना पहुंचने के बाद तेजी से घटनाक्रम बदला और फैसल अली का पत्ता कट गया है. फैसल अली की जगह पार्टी ने किसी नए चेहरे को राज्यसभा भेजने का फैसला कर लिया है. खास बात यह है कि आरजेडी जिस दूसरे उम्मीदवार को राज्यसभा भेज रही है वह अब तक पार्टी का प्राथमिक सदस्य भी नहीं है.  उम्मीदवारों के नाम का आधिकारिक एलान करने के बाद आज ही नामांकन पत्र भी दाखिल किया जाएगा. बता दें कि सैयद फैसल अली शिवहर सीट से आरजेडी के लोकसभा उम्मीदवार थे और वह चुनाव हार गए थे. फैसल को बीजेपी की रामा देवी ने शिकस्त दी थी. बावजूद इसके उन्होंने राज्यसभा के लिए अपनी सेटिंग को लेकर होली के पहले रांची पहुंचकर लालू यादव से मुलाकात की थी.