ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

RJD के दलित विधायक को जान का ख़तरा, बोले.. ठिकाने लगाने की चल रही साजिश, पुलिसवाले सुनने को तैयार नहीं

GAYA : बिहार में कोरोना काल के बीच गया जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. बोधगया विधानसभा सीट से राजद के दलित विधायक कुमार सर्वजीत ने अपनी जान को खतरा बताया है. उन्होंने कहा है क

RJD के दलित विधायक को जान का ख़तरा, बोले.. ठिकाने लगाने की चल रही साजिश, पुलिसवाले सुनने को तैयार नहीं
First Bihar
3 मिनट

GAYA : बिहार में कोरोना काल के बीच गया जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. बोधगया विधानसभा सीट से राजद के दलित विधायक कुमार सर्वजीत ने अपनी जान को खतरा बताया है. उन्होंने कहा है की पिता की हत्या के बाद उन्हें भी ठिकाने लगाने की साजिश रची जा रही है. पुलिस या बिहार सरकार उनकी बात को सुनने को तैयार नहीं है.


बोधगया सीट से आरजेडी के विधायक कुमार सर्वजीत ने मंगलवार को कहा कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है. उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद और उनके पिता राजेश कुमार की हत्या के बाद उन्हें भी जान से मारने की साजिश रची जा रही है. विधायक ने कहा कि उनेक पिता की हत्या के बाद उन्हें अब तक न्याय नहीं मिला है. क्योंकि वो दलित हैं. इसलिए उनकी भी हत्या हो जाएगी और उन्हें न्याय नहीं मिलेगा. 


राजद विधायक ने का कहना है कि थाने में फोन करने से पहले उनके हाथ कांपते हैं. पता नहीं कब कौन थानेदार उन्हें बेइज्जत कर दें. क्योंकि उनकी बात थानों में नहीं सुनी जाती है. साजिशकर्ता को लेकर विधायक ने कहा कि इस बात का खुलासा वह न्यायालय में करेंगे. उन्होंने बताया कि विधायक के पास कई ऐसे कई सबूत हैं, जिनमें यह स्पष्ट रूप से सामने आया है कि बोधगया विधायक को मौका मिलते ही ठिकाने लगा देना है. ऐसे में हम कहां जाएं?


गौरतलब हो कि पूर्व सांसद राजेश कुमार की हत्या मामले में 15 साल बाद भी परिजन न्याय का इंतजार कर रहे हैं. आपको बता दें कि साल 2005 में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान राजेश कुमार की डुमरिया में नक्सलियों ने अंधाधुन गोलीबारी कर हत्या कर दी थी. साथ ही उनकी गाड़ी को भी आग लगा दी थी. इस हत्या का आरोप पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदयनारायण चौधरी पर लगा था. बाद में मामले की सीबीआई जांच करवाने की भी अनुशंसा की गई, एजेंसी ने जांच भी शुरू की लेकिन नीतीश के सीएम बनने के बाद जांच की अनुशंसा को वापस ले लिया गया. जिससे जांच वहीं रुक गई. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता