1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 05, 2019, 10:35:03 AM
- फ़ोटो
DESK : सोशल मीडिया पर नेताओं पर किए जाने वाले अभद्र टिप्पणियों का सिलसिला तेज होता जा रहा है. ताजा मामला बिहार के पातेपुर की राजद विधायक प्रेमा चौधरी का है. जहां विधायक ने एक युवक के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. विधायक ने आरोपी युवक विकास कुमार पर जल्द कार्रवाई की मांग की है. राजद विधायक ने अपनी FIR में कहा है कि इमादपुर के लालदेव राय के बेटे विकास कुमार यादव ने उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए उनके फेसबुक अकाउंट पर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है. महिला विधायक की शिकायत के बाद से पुलिस विकास को खोज रही है, पर पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद से विकास फरार हो गया है.