Hindi News / news / पिटाई के बाद तेजस्वी को जेल में देखना चाहते हैं शिवानंद, नीतीश सरकार...

पिटाई के बाद तेजस्वी को जेल में देखना चाहते हैं शिवानंद, नीतीश सरकार के खिलाफ आरजेडी का हल्ला बोल

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 06, 2019, 1:55:14 PM

पिटाई के बाद तेजस्वी को जेल में देखना चाहते हैं शिवानंद, नीतीश सरकार के खिलाफ आरजेडी का हल्ला बोल

- फ़ोटो

PATNA:  आरजेडी के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी नेता शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव को राजनीति का पाठ पढ़ाया. शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी से खुलकर राजनीति करने को कहा और अपने पिता लालू प्रसाद की तरह जनता से जुड़ने का आग्रह किया. राजनीति में 'बाबा' के नाम से मशहूर शिवानंद तिवारी ने राजद के स्थापना दिवस के मौके पर गायब रहने के बाद तेजस्वी का राजनीति का ज्ञान दिया. ज्ञान भी ऐसा वैसा नहीं बल्कि तेजस्वी को नसीहत देते हुए 'बाबा' ने कहा कि अपना लड़कपन छोड़िए और मैदान में उतरिए. शिवानंद ने दी नसीहत आरजेडी तेजस्वी के राजनीतिक सीन से गायब रहने का लाख बचाव करे लेकिन सच्चाई सबके सामने आ ही गयी. मौका था पार्टी के 23वें स्थापना दिवस समारोह का. तेजस्वी इस कार्यक्रम से भी गायब रहे. उनकी कुर्सी पर पार्टी के दूसरे नेताओँ का ही कब्जा रहा. शुरुआत में तेज प्रताप भी इस कार्यक्रम से दूरी बनाते दिखे लेकिन आखिरकार वो आए और केक काटकर पार्टी का कार्यक्रम मनाया. जब बोलने की बारी आयी तो तेज प्रताप ने तेजस्वी का खुलकर बचाव किया. तेजस्वी को पढ़ाया पाठ लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने जैसे ही माइक संभाला उनके मुंह से सच्चाई आ गई. सच्चाई के साथ साथ तेजस्वी के गायब रहने का मलाल भी शिवानंद तिवारी की आवाज में झलका. पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने तेजस्वी का राजनीति का पाठ पढ़ाया और नसीहत देते हुए कहा कि वो अपने पिता लालू प्रसाद की तरह राजनीति करें. उन्होंने कहा कि ऐसे गायब रहने से काम नहीं चलेगा. लोगों के बीच जगह बनाने के लिए पुलिस की लाठियां खानी पड़ेगी, जेल जाना होगा और लोगों के सामने आना होगा. 'संघर्ष से नहीं डरें तेजस्वी' ऐसे लोगों से मुंह चुराने से काम नहीं चलेगा. हालांकि शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी को ढाढस भी बंधाया और कहा कि जिस दल के पास 80 विधायक हों उन्हें डरना नही चाहिए. शिवानंद तिवारी ने कहा कि तेजस्वी की वजह से ही लालू प्रसाद तनाव में हैं. उन्होंने कहा कि लोगों के बीच रहने से ही पार्टी को मजबूती मिलेगी और सत्ता में भागीदारी भी. पटना से गणेश की रिपोर्ट