1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 10, 2019, 10:18:18 PM
- फ़ोटो
PATNA: आरजेडी उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने जेडीयू नेता आरसीपी सिंह के बयान पर पलटवार किया है. शिवानंद तिवारी ने कहा कि अनुच्छेद 370 और तीन तलाक मसले पर आरसीपी सिंह अलग बयान देते हैं जबकि केसी त्यागी अलग बात बोलते हैं. ट्रिपल तलाक और धारा 370 मामले पर जेडीयू और राजद नेताओं का वार और पलटवार जारी है. अब आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने इन दोनों मामलों को लेकर जेडीयू नेता आरसीपी सिंह पर निशाना साधा है. शिवानंद तिवारी ने कहा कि इस मामले में जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी की बातों पर भरोसा किया जा सकता है. शिवानंद तिवारी ने कहा कि आरसीपी सिंह की बातों से लगता है कि सीएम नीतीश कुमार जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के पक्ष में हैं. बता दें कि केसी त्यागी ने जम्मू और कश्मीर से धारा 370 को हटाए जाने के मसले पर कहा था कि उनकी पार्टी एनडीए के संस्थापकों में से है इसलिए इस बात की चर्चा एनडीए के घटक दलों के बीच होनी चाहिए. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट