ब्रेकिंग
Bihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्माना

आरजेडी की महत्वपूर्ण बैठक थोड़ी देर में, राबड़ी आवास पहुंचने लगे विधायक, मोबाइल साथ में नहीं लाने का दिया गया निर्देश

PATNA : बिहार की राजनीति में आज का दिन काफी अहम होने जा रहा है. मौजूदा सियासी हालात पर राजनीतिक दलों की आज बैठकें होने जा रही हैं. आरजेडी ने आज सभी विधायकों की बैठक बुलाई है.

आरजेडी की महत्वपूर्ण बैठक थोड़ी देर में, राबड़ी आवास पहुंचने लगे विधायक, मोबाइल साथ में नहीं लाने का दिया गया निर्देश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजनीति में आज का दिन काफी अहम होने जा रहा है. मौजूदा सियासी हालात पर राजनीतिक दलों की आज बैठकें होने जा रही हैं. आरजेडी ने आज सभी विधायकों की बैठक बुलाई है. सुबह से ही राबड़ी आवास पर विधायकों का जमावरा हो गया है. राबड़ी आवास के अंदर तमाम विधायकों को जाने के पहले आग्रह किया जा रहा है कि वह अपना अपना मोबाइल कृपया बाहर ही छोड़कर जाए.

राबड़ी आवास पर सुबह से ही आरजेडी के विधयक पहुंचने लगे हैं. आरजेडी विधायक रामानंद यादव, अवध बिहार चौधरी समेत कई विधायक पार्टी की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच गये हैं. आरजेडी विधायक ने कहा कि आज होने वाली बैठक के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं हैं. बैठक के बाद विस्तार से जानकरी दी जाएगी. 


वहीं, आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि हम किसी प्रकार की जानकारी नहीं दे कसते हैं, जो कुछ भी होगा, इसके बारे में हमारे नेता और प्रदेश अध्यक्ष बतायेंगे. मिडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि जो भी बात होगी बैठक में शामिल होने के बाद निकलने के बाद जानकरी देंगे. अभी हम कुछ नहीं बता सकते हैं. माना जा रहा है कि सभी विधायकों को मिडिया से दूर रहने का निर्देश दिया गया है. किसी को भी बयान देने की अनुमति नहीं दी गई है. 



टैग्स