ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

आरा सेक्स रैकेट कांड : फरार MLA अरुण यादव की जमानत याचिका खारिज, पुलिस ने ही RJD एमएलए के सामने बोल दिया सरेंडर

ARA : आरा के बहुचर्चित सेक्स रैकेट कांड में फरार चल रहे आरोपी विधायक अरुण यादव को बड़ा झटका लगा है। अरुण यादव की तरफ से आरा के स्पेशल पॉस्को कोर्ट में दायर की गई जमानत याचिका खारिज

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

ARA : आरा के बहुचर्चित सेक्स रैकेट कांड में फरार चल रहे आरोपी विधायक अरुण यादव को बड़ा झटका लगा है। अरुण यादव की तरफ से आरा के स्पेशल पॉस्को कोर्ट में दायर की गई जमानत याचिका खारिज हो गई है। पुलिस की पकड़ से फरार विधायक अरुण यादव ने कोर्ट से जमानत लेने की कोशिश की थी।


सेक्स रैकेट कांड के आरोपी अरुण यादव के खिलाफ पुलिस कुर्की जब्ती की कार्यवाई कर चुकी है लेकिन विधायक अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। शुक्रवार को आरा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह पास्को कोर्ट के स्पेशल जज आरके सिंह ने विधायक अरुण यादव की जमानत याचिका खारिज कर दी। विधायक लगातार इस प्रयास में लगे हुए हैं कि उन्हें पुलिस फरारी के दौरान कोर्ट से राहत मिल जाए उन्हें केवल हाईकोर्ट से राहत मिल सकती है।


इधर भोजपुर पुलिस विधायक की गिरफ्तारी के लिए किए गए प्रयास में असफल साबित हुई है। भोजपुर पुलिस की कार्यशैली पर पहले से ही सवाल उठते रहे हैं। विधायक अरुण यादव जिस तरह से पुलिस की पहुंच से दूर है उसे देखकर यह चर्चा होने लगी है कि क्या पुलिस ने अरुण यादव के सामने सरेंडर बोल दिया है।