ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नगर निगम की लापरवाही से खुला मेनहोल बना जानलेवा, नाले में गिरा बच्चा पहली उड़ान बनी आखिरी सफर, सऊदी नौकरी पर निकले युवक ने फ्लाइट में दम तोड़ा, विदेश में नौकरी का सपना रह गया अधूरा जमुई में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 24 सिलेंडर बम बरामद भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत, 6 की हालत गंभीर Patna News: पटना एयरपोर्ट के लिए जारी हुआ नया आदेश, उल्लंघन किया तो होगी कड़ी कार्रवाई बेगूसराय में टला बड़ा हादसा: चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचायी अपनी जान गांधी सेतु पर ट्रक और पिलर के बीच फंसा बाइक सवार, ट्रैफिक पुलिस ने किया रेस्क्यू AI in election: AI की चालबाज़ी से उलझे बिहार के वोटर! फर्जी कॉल्स-Deepfake से फैला भ्रम, अब चुनाव आयोग कसेगा शिकंजा! प्यार के लिए लड़का बना लड़की, अब पति किन्नर से शादी की जिद पर अड़ा Bihar politics : तेजस्वी ने किया 'महिला संवाद' पर हमला, जदयू का पलटवार...क्या महिलाओं की तरक्की से डरते हैं नेता प्रतिपक्ष?

राजद के आगे नीतीश कुमार ने अपना घुटना टेका : प्रधानमंत्री क्या मुखिया भी बन जाएं तो बड़ी बात होगी

राजद के आगे नीतीश कुमार ने अपना घुटना टेका : प्रधानमंत्री क्या मुखिया भी बन जाएं तो बड़ी बात होगी

SASARAM : जेडीयू से अलग होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों खुद की पार्टी बनाकर विरासत बचाओ नमन यात्रा पर निकले हुए हैं और इस दौरान वो नीतीश कुमार पर जमकर हमला भी बोलते हुए नजर आते हैं। इस बीच अब उन्होंने एक बार फिर से उनपर हमला बोला है। कुशवाहा ने कहा है कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद के आगे घुटना टेक दिया है। इसके साथ ही उनका जो सपना है प्रधानमंत्री बनने का को वो तो कभी भी पूरा नहीं होने वाला है। वो खुद के बदौलत किसी गांव का मुखिया भी बन जाएं तो बहुत बड़ी बात होगी। 


दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा अपने विरासत बचायों नमन यात्रा के दूसरे चरण में सासाराम में मौजूद थे।  इसी दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, नीतीश कुमार की पार्टी अब राजद के हाथों गिरबी हैं, उन्होंने राजद के आगे अपने घुटने तक दिए हैं। उन्होंने कहा कि, हम तो नीतीश के साथ गए थे अपना सब कुछ कुर्बान करके। लेकिन क्या मालूम था कि, नीतिश कुमार जी जिस पार्टी के खिलाफ बोलकर नेता बने उसके सामने ही नतमस्तक हो जाएंगे। पूरे तौर पर नीतीश जी ने आज राष्ट्रीय जनता दल के आगे घुटने टेक दिया है। हम तो कहते थे कि उनको  प्रधानमंत्री बनाएंगे। लेकिन आज ऐसी स्थिति है कि वो किसी गांव का मुखिया के बन जाए तो बड़ी बात है। प्रधानमंत्री तो वह बनेगा जो सीना तान कर खड़ा रहेगा जो घुटना टेक देगा वह गांव का मुखिया भी नहीं बन सकेगा।


इसके आगे उन्होंने कहा कि, हम ऐसे ही नहीं राजद के खिलाफ बोलते हैं बल्कि उनलोगों ने कितने लोगों को लूटने का काम किया, कितना लोगों को बर्वाद किया है, कितने मां की गोद को सुना कर दिया। इनलोगों ने पिछले 15 सालों में हरेक समाज को बर्वाद कर दिया। आज हम जहां जा रहे वहां मुझे लोग यह कह रहे हैं कि, आप मुझे अपनी पार्टी में शामिल कर लें। 


कुशवाहा ने कहा कि, आज  पूरा का पूरा जेडीयू खाली होते जा रहा है। जेडीयू का जिला इकाई कुछ जगहों को छोड़ दें तो हर जगह खत्म होते जा रहा है। आज एक तरह से बोले तो जेडीयू में सिर्फ साइन बोर्ड रह गया है। जल्द ही वो भी खत्म हो जाएगी। इसके बाद भी नीतीश कुमार जी लालटेन में तेल डालने की कोशिश कर रहे हैं। हम उनके साथ अपना सबकुछ छोड़ कर गए थे।  लेकिन, मुझे क्या मालूम था कि वो उनके ही सामने घटने तक देंगे जिनके खिलाफ बोलकर नेता बने। हमको बोल रहे थे कि लालटेन में तेल डालने।  लेकिन, हमने कह दिया कि कुशवाहा लालटेन चूर - चूर कर देगा उसमें तेल नहीं डालेगा। 


इधर, जेडीयू में हो रही टूट पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी पार्टी में कौन रहेगा  उस पार्टी में उस पार्टी में तो वही लोग थे न जो लोग राजद को वापस  बिहार में नहीं देखना चाहते थे। जो लोग राजद के लालटेन को बुझाने का काम किया था। अब उनको वापस से कहा जा रहा है कि लालटेन में तेल डालों तो ऐसे में कौन रहेगा उनके साथ कोई नहीं रहेगा। उनका सपना कभी भी नहीं पूरा होगा।