ब्रेकिंग
बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचार

राजद विधायक दल की बैठक में लालू-राबड़ी ने तेजस्वी से बनायी दूरी, तेजप्रताप को अपने बगल में बैठाया

PATNA: जातीय जनगणना पर कल बुधवार को होने वाली सर्वदलीय बैठक से पूर्व मंगलवार की देर शाम राजद विधानमंडल की बैठक हुई। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की उपस्थिति में यह बैठक 10 स

राजद विधायक दल की बैठक में लालू-राबड़ी ने तेजस्वी से बनायी दूरी, तेजप्रताप को अपने बगल में बैठाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: जातीय जनगणना पर कल बुधवार को होने वाली सर्वदलीय बैठक से पूर्व मंगलवार की देर शाम राजद विधानमंडल की बैठक हुई। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की उपस्थिति में यह बैठक 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास में हुई। इस दौरान लालू प्रसाद के साथ एक तरफ उनके बड़े लाल तेजप्रताप यादव और दूसरी ओर राबड़ी देवी बैठी नजर आईं। लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजद के कई नेताओं के बाद सबसे किनारे की कुर्सी पर नजर आएं। 


पहली बार ऐसा हुआ है जब लालू परिवार में किसी बैठक के दौरान तेजस्वी यादव की कुर्सी लालू-राबड़ी की कुर्सी से काफ़ी दूर लगाया गया। जहां कई नेताओं के बाद लगे कुर्सी पर तेजस्वी यादव बैठे थे जबकि उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव माता-पिता के बगल में बैठे थे। राबड़ी देवी के ठीक बगल में कांति सिंह बैठी हुई है। उसके बाद रामचंद्र पूर्वे और अवध बिहारी चौधरी के बाद तेजस्वी को जगह दी गयी। 


राजद विधानमंडल दल की बैठक में तेजस्वी को किनारे की कुर्सी पर जगह मिली। तेजप्रताप-लालू-राबड़ी, कांति सिंह, रामचंद्र पूर्वे, अवध बिहारी चौधरी के बाद सबसे किनारे तेजस्वी यादव नजर आए। इन तस्वीरों का आखिर मकसद क्या है किसी को नहीं पता। जबकि अक्सर लालू परिवार के लोगों के लिए मुख्य कुर्सी रिजर्व होता है लेकिन आज लालू के अगुवाई में जो बैठक बुलाई गई उसमें तेजस्वी यादव को किनारे बैठाया गया जबकि तेजप्रताप को लालू के ठीक बगल में बिठाया गया। 

टैग्स