ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

सुशांत की मौत के बाद रिया ने आमिर खान को किया था कॉल, तीन एसएमएस के जरिये मिला था जवाब

DESK : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत देश में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं।।रिया चक्रवर्ती तमाम तरह की आरोपों से घिरी हुई है और अब उनके कॉल डिटेल से अलग-अलग जानकारी सामने आ रही हैं।

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

DESK : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत देश में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं।।रिया चक्रवर्ती तमाम तरह की आरोपों से घिरी हुई है और अब उनके कॉल डिटेल से अलग-अलग जानकारी सामने आ रही हैं। रिया के कॉल रिकॉर्ड से यह जानकारी मिली है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उन्होंने कई फिल्मी हस्तियों को फोन किया। इसमें सबसे अहम नाम सुपरस्टार आमिर खान का है। रिया चक्रवर्ती ने आमिर खान को भी सुशांत की मौत के बाद फोन लगाया था। 


हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि रिया चक्रवर्ती ने आमिर खान से क्या बातचीत की लेकिन समाचार एजेंसी आईएएनएस की तरफ से मिली खबर के मुताबिक रिया चक्रवर्ती को आमिर खान की तरफ से फोन कॉल के बाद तीन एसएमएस भेजे गए। रिया के फोन कॉल का जवाब आमिर ने एसएमएस के जरिए दिया और इसमें क्या कुछ कहा यह अब तक स्पष्ट नहीं है। बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत के बाद तीन सुपरस्टार की चुप्पी को लेकर लगातार बहस हुई है। आमिर खान के अलावे शाहरुख खान और सलमान खान ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है और अब रिया के कॉल रिकॉर्ड के मुताबिक आमिर खान के टच में थे। 


रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जिन अन्य लोगों को फोन किया उनमें श्रद्धा कपूर, आदित्य राय कपूर, रकुल प्रीत सिंह, सनी सिंह के नाम भी शामिल हैं। रिया चक्रवर्ती ने स्वर्गीय सरोज खान को भी संपर्क किया था। कॉल रिकॉर्ड से पता चला है कि रिया ने अभिनेता रकुल प्रीत सिंह को 30 बार कॉल किया जिसमें 14 बार उन्होंने कॉल रिसीव किया। दोनों के बीच कई एमएमएस भी भेजे गए। आदित्य राय कपूर को 16 बार फोन किया गया और कपूर ने रिया को 7 बार कॉल किए। इसी तरह रिया चक्रवर्ती ने श्रद्धा कपूर को तीन बार फोन किया जबकि श्रद्धा ने रिया को दो बार। रिया चक्रवर्ती ने एक्टर सनी सिंह को भी कई बार कॉल किया।

टैग्स