ब्रेकिंग
Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?✦Bihar News: मुंबई में शादी और गेस्ट हाउस का सपना, फायरिंग केस में कैसे फंसा बिहार का ऋतिक?✦Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?✦Bihar News: मुंबई में शादी और गेस्ट हाउस का सपना, फायरिंग केस में कैसे फंसा बिहार का ऋतिक?

सुशांत सिंह सुसाइड केस: रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के लिए बिहार पुलिस ने मांगा महिला कांस्टेबल, पुलिस के हाथ लगे अहम सबूत

DESK : सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार पुलिस ने वो सबूत जुटा लिये हैं जो मुंबई पुलिस डेढ़ महीने में भी पता नहीं कर पायी. सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक पटना से

FirstBihar
Santosh Singh
4 मिनट

DESK : सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार पुलिस ने वो सबूत जुटा लिये हैं जो मुंबई पुलिस डेढ़ महीने में भी पता नहीं कर पायी. सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक पटना से मुंबई गयी बिहार पुलिस ने सुशांत की गर्ल फ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती के खिलाफ अहम सबूत जुटा लिये हैं. सूत्र बता रहे हैं कि बिहार पुलिस की टीम ने रिया की गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस से महिला कांस्टेबल मांगा है.

तीन दिनों में पटना पुलिस ने जुटाये सबूत

दरअसल शनिवार को सुशांत सिंह राजपूत के पिता की ओर से प्राथमिकी दर्ज होने के तुरंत बाद ही बिहार पुलिस की टीम मुंबई रवाना हो गयी थी. बिहार पुलिस की टीम ने मुंबई में सुशांत के बैंक खातों और क्रेडिट-डेबिट कार्ड के लेनदेन से रिया चक्रवर्ती के कारनामों का पता लगा लिया है. सुशांत के बैंक खाते से हुई लेन देने से साफ हो गया है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के खाते से बड़ी रकम की हेराफेरी की है. रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के सिर्फ एक खाते से 15 करोड रूपये निकाले थे. बिहार पुलिस को इसकी सारी डिटेल मिल गयी है. सुशांत के बैंक अकाउंट से रिया और उसके सगे-संबंधियों को किस तरह से पैसे ट्रांसफर किये गये.

गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस से मदद मांगी

सूत्र बता रहे हैं कि बिहार पुलिस ने पटना के राजीव नगर थाने में दर्ज एफआईआर का जिक्र करते हुए मुंबई पुलिस से सहयोग मांगा है. पटना पुलिस ने रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस से सहयोगा मांगा है. हालांकि मुंबई पुलिस ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है. पटना के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम मुंबई पुलिस से लगातार संपर्क में है. 




रिया की गिरफ्तारी में कानूनी पेंच

हालांकि पटना पुलिस द्वारा रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी में कई कानूनी पेंच भी है. दरअसल इस मामले की जांच मुंबई पुलिस पहले से कर रही है. घटना का स्थल भी मुंबई पुलिस के क्षेत्राधिकार में है. एक ही मामले की जांच दो राज्यों की पुलिस नहीं कर सकती है. महाराष्ट्र के पूर्वी डीजीपी पी एस पसरीचा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घटना मुंबई में हुई है लिहाजा बिहार पुलिस को हस्तक्षेप का कोई अधिकार नहीं है. अगर बिहार पुलिस के पास कोई तथ्य है या मृतक के परिजनों ने कोई बयान दिया है तो उसे मुंबई पुलिस को ही सौंपना होगा. जो मामले की पहले से जांच कर रही है. 

सुब्रमण्यम स्वामी बोले-अब सीबीआई जांच ही एकमात्र उपाय

उधर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले को कई दिनों से उठा रहे राज्यसभा सांसद और बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि अब इस मामले में सीबीआई जांच ही एकमात्र रास्ता बच गया है. क्योंकि दो राज्यों की पुलिस किसी एक मामले की जांच नहीं कर सकती है. गौरतलब है कि सुब्रमण्यम स्वामी काफी दिनों से सुशांत मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. वे प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग कर चुके हैं.

टैग्स