ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

1 लाख रूपये घूस लेते हुए BDO साहेब अरेस्ट, निगरानी की टीम ने रंगे हाथ दबोचा

VAISHALI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है वैशाली से जहां निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बीडीओ को अरेस्ट किया है. निगरानी की टीम ने वैशाली में छापेमारी करत

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है वैशाली से जहां निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बीडीओ को अरेस्ट किया है. निगरानी की टीम ने वैशाली में छापेमारी करते हुए राजापाकर के BDO साहेब राजीव रंजन को एक लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है.


पैक्स चुनाव के पेपर देने के लिए मांगा था 2 लाख
निगरानी विभाग कि ओर से मिली जानकारी के मुताबिक राजापाकर के BDO राजीव रंजन को उसके कार्यालय से ही गिरफ्तार किया गया है. बीडीओ एक लाख रुपये घूस ले रहे थे. तभी निगरानी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ अरेस्ट कर लिया. टीम ने बताया कि वैशाली जिले में महुआ थाना इलाके के वीरनालखन सेन गांव के रहने वाले शशिभूषण चौधरी के बेटे पुरुषोत्तम कुमार ने बीडीओ के खिलाफ घूस मांगने की शिकायत की थी. टीम ने बताया कि पुरुषोत्तम कुमार को पैक्स चुनाव के सभी पेपर समय पर देने के लिए 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई थी.


टीम ने रंगे हाथ किया अरेस्ट
जांच में बीडीओ पर लगे आरोप सही साबित हुए. जिसके बाद डीएसपी सर्वेश कुमार सिंह के नेतृत्व में ट्रैप की कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर BDO राजीव रंजन को ऑफिस में एक लाख रुपये लेते हुए अरेस्ट किया गया. टीम ने बताया कि पूछताछ के बाद बीडीओ को कोर्ट में पेश किया जायेगा. 



टैग्स