1st Bihar Published by: 8 Updated Jul 23, 2019, 5:10:18 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार से बाहर के क्रिकेटरों को राज्य के अंदर रिश्वत लेकर खेलने का मौका दिए जाने पर हाईकोर्ट गंभीर हो गया है। पटना हाईकोर्ट ने दूसरे राज्यों के क्रिकेटरों से रिश्वत लेकर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में मौका दिए जाने के मामले पर मंगलवार को सुनवाई की l बिहार के क्रिकेट एसोसिएशन में घूस के सहारे क्रिकेटरों की इंट्री पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कार्रवाई रिपोर्ट तलब की है। मीडिया में खबरें आने के बाद यह खुलासा हुआ था कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्यों की संलिप्तता से बाहरी राज्यों के खिलाड़ियों को बिहार में से खेलने का मौका दिया जा रहा है। इस खुलासे के बाद पटना के गांघी मैदान थाने में शिकायत दर्ज करायी गई थी लेकिन उस पर की गई कार्रवाई का ब्योरा सामने नहीं आया। हाई कोर्ट ने इसी मामले में कार्यवाही रिपोर्ट तलब की है। न्यायाधीश अश्वनी कुमार सिंह ने आलमगीर की याचिका पर सख्त रूप अपनाते हुए रिपोर्ट मांगी है। याचिका में बहस करते हुए अधिवक्ता जगन्नाथ सिंह ने कहा कि प्राथमिकी की लीपा पोथी चल रही है l जबकि फरवरी में ही दोषी सदस्यों के खिलाफ गांघी मैदान थाना कांड संख्या 122/2019 दर्ज कराया गया था l अधिवक्ता ने बताया कि प्राथमिकी के बाद पुलिस चुप चाप बैठ गई l इस पर अदालत ने तुरंत अनुसंधान कार्य पूरा करने का निर्देश दिया l