ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

रिक्शेवाले को नई गाड़ी देंगे आनंद महिंद्रा, सड़क पर रिक्शा में महिंद्रा कंपनी का लोगो देखकर हुए हैरान

DESK : एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक रिक्शे पर महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी का लोगो लगी हुई एक फोटो ट्विटर पर शेयर की गई. सड़क पर महिंद्रा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DESK : एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक रिक्शे पर महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी का लोगो लगी हुई एक फोटो ट्विटर पर शेयर की गई. सड़क पर महिंद्रा कंपनी का लोगो लगा रिक्शा देखकर चेयरमैन आनंद महिंद्रा इतने खुश हो गए कि उन्होंने रिक्शेवाले को नया अपग्रेडेड वाहन देने का घोषणा कर दी. जिसके कारण रिक्शेवाले की लाइफ अब चमकने वाली है. 


सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले महिंद्रा कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर इसकी घोषणा की है. ट्विटर यूजर नीरज प्रताप सिंह के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने रिक्शेवाले को खुशखबरी दी. उन्होंने लिखा कि 'मैं हैरान हूं, क्योंकि अगर रिक्शा चालक हमारे ब्रांड को आकांक्षा के रूप में देखता है, तब हम उसे गतिशीलता के नए और उन्नत रूप प्रदान करेंगे' यानी कि आनंद महिंद्रा रिक्शेवाले को नई गाड़ी देंगे. 


आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. ट्विटर पर उनके 7.3 मिलियन फॉलोवर्स हियँ. खुद महिंद्रा 229 लोगों को फॉलो करते हैं. जिसमें पीएम मोदी, राहुल गांधी और डोनाल्ड ट्रंप जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं. वह लगातार  वीडियो और फोटोज को शेयर करते रहते हैं. बहरहाल, अब रिक्शेवाले को एक नई गाड़ी मिलने वाली है. अपने रिक्शे पर महिंद्रा कंपनी का लोगो लगाने से मानिये रिक्शेवाले की लॉटरी लग गई.