ब्रेकिंग
Bihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपील

रिया चक्रवर्ती ने NCB पर लगाया बड़ा आरोप, ड्रग्स केस में दोष कबूलने पर किया मजबूर

DESK : बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में गिरफ्तार उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने मुंबई की एक सत्र अदालत में जमानत याचिका दायर की. इस पर सुनवाई जारी है. इस दौरान

रिया चक्रवर्ती ने NCB पर लगाया बड़ा आरोप, ड्रग्स केस में दोष कबूलने पर किया मजबूर
Anamika
2 मिनट

DESK : बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में गिरफ्तार उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने मुंबई की एक सत्र अदालत में जमानत याचिका दायर की. इस पर सुनवाई जारी है. इस दौरान रिया ने एनसीबी पर गंभीर आरोप लगाए. 

रिया का कहना है कि एनसीबी ने पूछताछ के दौरान उन्हें अपने ऊपर आरोप स्वीकार करने के लिए ऐसे बयान देने को मजबूर किया. रिया की तरफ से उनके वकील सतीश मानशिंदे ने जो जमानत याचिका दी है, उसमें कहा गया है कि हिरासत  के दौरान रिया को दोष स्वीकारोक्ति वाले बयान देने पर मजबूर किया गया. एक्ट्रेस ऐसे सभी कबूलना में को औपचारिक तौर पर वापस लेती हैं. याचिका में रिया ने यह भी कहा कि उनकी गिरफ्तारी ‘गैरजरूरी है और बिना किसी कारण के की गई है'. 

रिया चक्रवर्ती 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं जहां उन्हें मुंबई की भायखला जेल में रखा गया है. मंगलवार को मजिस्ट्रेट अदालत ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद उनके वकील न दूसरी जमानत याचिका दायरी की है, जिसपर सुनवाई जारी है.