ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

NCB अधिकारी का बड़ा दावा- रिया के घर से मिली डेढ़ किलो चरस, 10 साल की हो सकती है जेल

DESK : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मिस्ट्री केस में जांच कर रही एनसीबी ने कई लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है.एनसीबी सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शोविक चक्रवर्ती क

 NCB अधिकारी का बड़ा दावा- रिया के घर से मिली डेढ़ किलो चरस, 10 साल की हो सकती है जेल
Anamika
2 मिनट

DESK : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मिस्ट्री केस में जांच कर रही एनसीबी ने कई लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है.एनसीबी  सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शोविक चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार कर चुकी है. वे लोग कई दिनों से जेल में हैं. अभी भी एनसीबी का एक्शन जारी है. जांच की आंच अब बॉलीवुड के टॉप एक्टर और एक्ट्रेस तक पहुंच चुकी है. 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन सब के बीच खबर आई है कि रिया चक्रवर्ती के घर से एनसीबी की टीम को डेढ़ किलो चरस बरामद हुई थी. ऐसे में रिया चक्रवर्ती और शोविक चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इस मामले मे रिया और उनके भाई को 10 से लेकर 20 साल तक की जेल हो सकती है. 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एनसीबी के एक अधिकारी ने एक दैनिक अखबार से बातचीत के दौरान बताया कि हम सुशांत केस से जुड़े मामले की जांच नहीं कर रहे हैं. इस केस से हमारा कोई लेना देना नहीं है. यह मामला सीबीआई के पास है. एनसीबी ड्रग कार्टेल केस की जांच कर रही है.  इस मामले में अब तक 19 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और सभी के पास से ड्रग्स बरामद की गई है. और सभी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

इसके बाद अधिकारी ने बताया कि रिया और शोविक चक्रवर्ती के वकील को शायद अभी तक पता ही नहीं कि रिया के घर से कितनी मात्रा में चरस जब्त की गई थी. रिया चक्रवर्ती के घर से एनसीबी की टीम को डेढ़ किलो चरस और बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है. इसके अनुसार रिया और शोविक को 10 से 20 साल तक की जेल हो सकती है.