ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

रेलवे की लापरवाही ने ले ली 5 लोगों की जान, बैलगाड़ी फंसने के बाद भी दे दिया ट्रेन को ग्रीन सिग्नल

SAMSATIPUR: इस हादसे में रेलवे की लापरवाही सामने आ रही है और इससे कारण ही 5 लोगों की जान गई है. हादसे के बाद सवाल उठ रहा है कि जब ट्रैक पर बैलगाड़ी फंसी थी तो कैसे सिग्नल दे दिया ग

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SAMSATIPUR: इस हादसे में रेलवे की लापरवाही सामने आ रही है और इससे कारण ही 5 लोगों की जान गई है. हादसे के बाद सवाल उठ रहा है कि जब ट्रैक पर बैलगाड़ी फंसी थी तो कैसे सिग्नल दे दिया गया. जिससे यह हादसा हुआ. हादसे में 5 लोगों की मौत के साथ ही दो यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए हैं.

पैसेंजर ट्रेन कर रही थी पास

हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के हसनपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिम रेलवे फाटक संख्या 2 के पास गन्ना लदी एक बैलगाड़ी फंस गई थी. इसी बीच समस्तीपुर से खगड़िया को जानेवाली 63348 सवारी गाड़ी तेज रफ्तार से जा रही थी. बैलगाड़ी के अगले हिस्से से कई बोगी के पायदान के पास खड़े यात्री रगड़ खाकर गिरते चले गए. इसमें 5 यात्री की मौत हो गयी है. जबकि 2 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए.

मृतकों की नहीं हो सकी पहचान

हादसे के बाद रेलवे प्रशासन इस बात की जांच कर रही है कि जब गुमटी पर बैलगाड़ी फंसी हुई थी तब ट्रेन का सिग्नल कैसे मिल गया जिसकी वजह से इतने बड़े पैमाने पर लोगों के जान माल का नुकसान हुआ है. फिलहाल चारों तरफ चीख पुकार मचा हुआ है. मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. रेलवे के वरीय अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए है. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता