Hindi News / news / बेउर जेल में कैदी की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया...

बेउर जेल में कैदी की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया सड़क जाम

1st Bihar Published by: 9 Updated Jun 30, 2019, 8:32:24 PM

बेउर जेल में कैदी की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया सड़क जाम

- फ़ोटो

PATNA:  पटना के बेउर जेल में एक कैदी की मौत के बाद कैदी के परिजनों ने जमकर हंगामा किया है. परिजनों ने शव को रोड पर रखकर आगजनी की.कैदी के परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने अगमकुआं इलाके से शराब पीने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया था. जेल जाने के एक दिन बाद ही युवक की तबीयत खराब हो गई थी बाद में पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. युवक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई के चलते उसकी मौत हुई है.   पटना से राजन की रिपोर्ट