1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 07, 2019, 8:56:31 PM
- फ़ोटो
DANAPUR: बड़ी खबर दानापुर से जहां एक दारोगा की जमकर पिटाई कर दी गई. नाराज लोगों ने दारोगा की वर्दी तक फाड़ दी. दरअसल शहर के निजी नर्सिंग होम में एक महिला की मौत के बाद परिजन हंगामा कर रहे थे और उसी हंगाम को शांत करने दारोगा साहब नर्सिंग होम गए हुए थे. हालांकि दारोगा साहब लोगों को तो समझा नहीं पाए उल्टे मरीज के परिजनों ने उनकी ही पिटाई कर वर्दी फाड़ दी. बताया जा रहा है कि एक महिला को दुर्घटना के बाद नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों की लापरवाही के चलते महिला मरीज के पेट में कैंची छूट गई. बाद में दोबारा महिला की हालत खराब होने के बाद उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां ऑपरेशन के बाद भी महिला को बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई. इसी बात से नाराज महिला के परिजनों ने दानापुर के नर्सिंग होम में जमकर हंगामा मचाया. इसी हंगामे को शांत करने दारोगा साहब वहां पहुंचे थे...देखिए दारोगा साहब की पिटाई का LIVE VIDEO… https://youtu.be/fn-GfRKCxa4 दानापुर से पंकज की रिपोर्ट