Hindi News / news / लोकसभा में रविशंकर प्रसाद ने किया गिरिराज सिंह का अभिनंदन, कहा- एकता यात्रा...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद ने किया गिरिराज सिंह का अभिनंदन, कहा- एकता यात्रा के दौरान रोके जाने पर धरने पर बैठे थे गिरिराज

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 06, 2019, 6:05:23 PM

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद ने किया गिरिराज सिंह का अभिनंदन, कहा- एकता यात्रा के दौरान रोके जाने पर धरने पर बैठे थे गिरिराज

- फ़ोटो

DESK:  जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गिरिराज सिंह का अभिनंदन किया. चर्चा के दौरान एक पुराने वाकये का जिक्र करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बात उस दौर की है जब वो लोग एकता यात्रा के दौरान कश्मीर जा रहे थे. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कश्मीर जाने के दौरान बनिहाल के पास उनकी बस को रोक दिया गया. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि तेज बारिश के बीच जब लोगों ने बस को आगे जाने नहीं दिया तो गिरिराज उस तेज बारिश मे भी घंटों सड़क पर धरने पर बैठ गए. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इसके लिए वो गिरिराज सिंह का अभिनंदन करते हैं.