ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का एलान, चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल

DESK: चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोटिंग ह

राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का एलान, चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोटिंग होगी जबकि 21 जुलाई को मतगणना होगी और 21 जुलाई को ही देश के अगले राष्ट्रपति का एलान हो जाएगा। 29 जून तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। चुनाव आयोग ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है।


मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। मतदान के लिए एक विशेष स्याही वाला पेन मुहैया कराय जाएगा। वोट देने वाले लोगों को 1,2,3 लिखकर अपनी पसंद बतानी होगी। पहली पसंद नहीं बताने पर वोट रद्द हो जाएगा। 


आयोग के मुताबिक चुनाव के दौरान कोई भी राजनीतिक दल व्हिप जारी नहीं कर सकता है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद और विभानसभाओं में वोटिंग होगी। राज्यसभा के महासचिव को राष्ट्रपति चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया है। चुनाव बैलेट पेपर से होगा और वोटों की गिनती दिल्ली में होगी।


बता दें कि 24 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। इसको लेकर चुनाव आयोग गुरुवार को राष्ट्रपति चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया।इस चुनाव के लिए लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों के अलावा सभी राज्यों के विधानसभा के सदस्य वोटिंग करते हैं। साथ ही दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी विधानसभा के सदस्य भी वोट डाल सकते हैं।


राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का एलान, चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल

टैग्स