1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 27, 2019, 3:18:26 PM
- फ़ोटो
PATNA : युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार झा को ओड़िसा में युवा जदयू का प्रभारी मनोनीत किया है। अध्यक्ष संजय कुमार ने संगठन के राष्ट्रीय सचिव रंजीत कुमार झा को ओड़िसा का प्रभारी मनोनीत करने पर ओड़िसा में संगठन के मजबूती होने की उम्मीद जताई है। रंजीत झा को युवा जेडीयू के राष्ट्रीय कमिटी के गठन होने पर राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया था और मीडिया एवं सोशल मीडिया की जवाबदेही दी गयी थी।