ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

रंगीन मिजाज दारोगा को महिला के घर से निकलते ग्रामीणों ने पकड़ा, घंटों बनाया बंधक, फिर वीडियो किया वायरल

BAGAHA: बगहा के वाल्मीकिनगर थाने में तैनात दारोगा चितरंजन कुमार पर अवैध संबंध का आरोप लगा ग्रामीणों ने देर रात जमकर हंगामा मचाया। एक महिला कुक के साथ अवैध संबंध का आरोप

रंगीन मिजाज दारोगा को महिला के घर से निकलते ग्रामीणों ने पकड़ा, घंटों बनाया बंधक, फिर वीडियो किया वायरल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BAGAHA: बगहा के वाल्मीकिनगर थाने में तैनात दारोगा चितरंजन कुमार पर अवैध संबंध का आरोप लगा  ग्रामीणों ने देर रात जमकर हंगामा मचाया। एक महिला कुक के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाकर दारोगा को लोगों ने बंधक बना लिया। दारोगा का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एएसआई चितरंजन कुमार वाल्मीकिनगर थाने में तैनात हैं। जो देर रात बगहा नगर थाना क्षेत्र के अहिरानी टोला वार्ड नंबर 30 में रहने वाली एक महिला कुक के घर में घुसे थे। 


देर रात घर से निकलने के दौरान लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और घंटों बंधक बनाए रखा। तभी कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। इस दौरान दारोगा ने लोगों को वीडियो नहीं बनाने की बात कही और मोबाइल छीनने की कोशिश की। लेकिन लोग नहीं माने लोगों ने देर रात महिला कुक के घर से निकलते दारोगा का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब दारोगा जी का वीडियो वायरल हो रहा है जिस पर लोग कई कमेंट्स भी कर रहे हैं। 


बताया जाता है कि पूर्व में इनकी तैनाती नगर थाना में थी जहां उक्त महिला उनके लिए खाना बनाया करती थी। इसी दौरान एएसआई चितरंजन महिला के संपर्क में आए। नगर थाने से वाल्मीकिनगर थाने में इनका तबादला हो गया लेकिन वो महिला कुक से मिलने उसके घर पर अक्सर आया करते थे। इस बार भी वे महिला कुक से मिलने पहुंचे थे। रात में महिला के साथ रहने के बाद देर रात 2 बजे महिला के घर से निकलते गांव वालों ने देख लिया फिर लोग हंगामा करने लगे। 


आक्रोशित ग्रामीणों ने दारोगा को घंटो बंधक बना लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने दारोगा के साथ धक्का-मुक्की भी की। लोगों का कहना था कि हमारे गांव में आकर दारोगा माहौल को गंदा कर रहे हैं और खाकी वर्दी को बदनाम कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि महिला के साथ दारोगा का अवैध संबंध हैं। महिला का पति दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं। महिला घर में अकेली रहती है। ऐसे में महिला के यहां खाना खाने के बहाने दारोगा चितरंजन आए दिन आया करता है और रातभर वही गुजारता है। 


सुबह होने से पहले वहां से नौ दो ग्यारह हो जाता है। इस पर बहुत दिनों से ग्रामीणों को शक था और इस बार ग्रामीणों ने उसे महिला के घर से निकले धर दबोचा। महिला का कहना है कि लोग गलत आरोप लगा रहे हैं। वही एसपी किरण कुमार जाधव ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिये हैं। उन्होंने कहा कि यदि मामला सही पाया गया तो उक्त दारोगा पर कार्रवाई की जाएगी। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता