ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने 3 लोगों को मारी गोली, घटनास्थल पर एक की मौत

NALANDA: नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने 3 लोगों को गोली मार दी। इस घटना में एक की मौत हो गयी जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है।

रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने 3 लोगों को मारी गोली, घटनास्थल पर एक की मौत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने 3 लोगों को गोली मार दी। इस घटना में एक की मौत हो गयी जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा के एक दिन पहले हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। 


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को नालंदा आ रहे हैं। नीतीश की समाधान यात्रा को लेकर मुख्यालय सहित अन्य इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। लेकिन इसके एक दिन पूर्व गुरुवार की शाम को मानपुर थाना इलाके के आलौदिया सराय गांव में ताबड़तोड़ गोलीबारी की गयी। रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने तीन लोगों को गोली मारी है। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गया है। 


घटना की सूचना दिये जाने के बावजूद पुलिस समय पर नहीं पहुंची जिसके कारण बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल युवक ने बताया कि गांव में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। गांव के ही कुछ बदमाश रंगदारी मांग रहे थे। रंगदारी नहीं देने पर सड़क निर्माण कार्य के दौरान जैसे ही मुस्कान पहुंचा तभी बदमाश गोलीबारी करने लगे। जिसमें श्रवण सिंह के बेटे मुस्कान को गोली लग गयी और घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि मुकेश और प्रेम को भी गोली लग गयी। गोली लगने से दोनों घायल हो गये।


आनन-फानन में दोनों को बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पावापुरी मेडिकल कॉलेज  रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी लेकिन पुलिस विलंब से पहुंची जिसे लेकर लोग आक्रोशित है। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस समय पर पहुंचती तो अपराधी पकड़े जाते। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। आक्रोशित लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।