Hindi News / news / लालू यादव से मिलेंगे हेमंत सोरेन, झारखंड चुनाव को लेकर हो सकती है...

लालू यादव से मिलेंगे हेमंत सोरेन, झारखंड चुनाव को लेकर हो सकती है चर्चा

1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 10, 2019, 2:04:10 PM

लालू यादव से मिलेंगे हेमंत सोरेन, झारखंड चुनाव को लेकर हो सकती है चर्चा

- फ़ोटो

RANCHI : रादज सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला में सजायाफ्ता होने के बाद इलाज के लिए रिम्स में भर्ती हैं. शनिवार के दिन लालू यादव से तीन लोगों को मिलने की इज्जात दी जाती है. आज यह संभावना जताई जा रही है कि लालू यादव से जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन मुलाकात कर सकते हैं. ऐसी चर्चा है कि झारखंड चुनाव को लेकर हेमंत सोरेन लालू यादव से मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही राजद के ललित यादव भी लालू यादव से मिलने रांची पहुंचे हैं. लालू यादव से राजद के झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार भ मिलने पहुंचे . लालू फैमिली से कोई नहीं गया मिलने लालू परिवार में क्या चल रहा है यह बात किसी से छिपी नहीं हैं. तेजप्रताप-ऐश्वर्या का मामला कोर्ट में आगे बढ़ता जा रहा है. पार्टी के नेतृत्व को लेकर संकट गहराता जा रहा है लेकिन इन सेब के बीच ऐसी खबर आ रही है कि लालू फैमिली या उनका कोई करीबी लालू से मिलने नहीं पहुंचा है.