ब्रेकिंग
बिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टBihar Transport: प्रमोशन मिला पर पोस्टिंग नहीं ! परिवहन सेवा के DTO स्तर के अफसरों का भविष्य अधर में, 'बिप्रसे' के अफसरों से सीट भरा...अब कहां होगी पोस्टिंग ?50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टBihar Transport: प्रमोशन मिला पर पोस्टिंग नहीं ! परिवहन सेवा के DTO स्तर के अफसरों का भविष्य अधर में, 'बिप्रसे' के अफसरों से सीट भरा...अब कहां होगी पोस्टिंग ?50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?

रामनवमी हिंसा को लेकर सदन में भारी बवाल, BJP का हंगामा देख नीतीश ने बदल लिया रास्ता

PATNA: बिहार में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा को लेकर बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में आज भारी हंगामा हुआ। विधानसभा के बाद जैसे ही विधान परिषद की कार्यवाही शुरू हुई विरोधी दल

रामनवमी हिंसा को लेकर सदन में भारी बवाल, BJP का हंगामा देख नीतीश ने बदल लिया रास्ता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा को लेकर बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में आज भारी हंगामा हुआ। विधानसभा के बाद जैसे ही विधान परिषद की कार्यवाही शुरू हुई विरोधी दल के सदस्यों ने हिंसा को लेकर भारी हंगामा शुरू कर दिया। विधान परिषद के बाहर भी बीजेपी के सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया। हंगामें के बीच सीएम नीतीश परिषद की कार्यवाही में शामिल होने के लिए पहुंचे लेकिन बीजेपी का हंगामा देखकर उन्होंने अपना रास्ता बदल लिया और दूसरे रास्ते से परिषद पहुंचे।


दरअसल, बिहार में नवरात्र के मौके पर हुए जुलूस में पथराव और दंगे का पूरा असर आज बिहार विधान मंडल के अंदर दिखा। बिहार विधान मंडल की कार्यवाही के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। बिहार विधानसभा की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे की वजह से स्थगित करनी पड़ी। विधानसबा की कार्यवाही भले ही स्थगित हो गई लेकिन दूसरी तरफ बिहार विधान परिषद में सदन की कार्यवाही शुरू हो गई थी। जिसके बाद बीजेपी के सदस्यों ने भी जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया।


विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधान परिषद की कार्यवाही में शामिल होने के लिए निकासी गेट से विधानपरिषद जाने के लिए पहुंचे, जिसके बाद कुछ देर के लिए उहापौह की स्थिति बन गई। सीएम अक्सर विधानसभा में मुख्य गेट से या विधानमंडल के विस्तारित भवन की तरफ से आते हैं लेकिन आज सीएम बीजेपी के हंगामे की वजह से परिषद की तरफ से निकलने वाले रास्ते से घुसे लेकिन वहां बीजेपी के सदस्य नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे जिसे देखते हुए हुए नीतीश ने रास्ता बदल लिया और वापस विधानसभा के पोर्टिको पहुंचे और वहां से परिषद के अंदर चले गए। इस दौरान नीतीश बीजेपी के प्रदर्शन से बचते नजर आए।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता