ब्रेकिंग
साइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावसाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहराव

राम कृपाल यादव ने राजनाथ सिंह को लिखा पत्र, बोले..दानापुर कैंट का रास्ता बंद कर देने से लोगों को हो रही परेशानी

PATNA : पाटलिपुत्र से बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है. अपने लोकसभा क्षेत्र के लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए रामकृपाल यादव ने रक्षा मंत्री को पत्र लिखा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पाटलिपुत्र से बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है. अपने लोकसभा क्षेत्र के लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए रामकृपाल यादव ने रक्षा मंत्री को पत्र लिखा है. 

रामकृपाल यादव ने रक्षा मंत्री से मांग की है कि  दानापुर छावनी परिषद के अधीन 100 वर्षो से अधिक से चालू सर्वे रोड बैरक न0 1 से लोदीपुर चांदमारी सड़क को अकारण सेना द्वारा बंद कर दिया गया है, जिसे जल्द से जल्द चालू कराया जाए. इससे दर्जनों गांवों के हजारों लोगों का आवागमन बंद है, जिस कारण लोगों को बड़ी परेशानी हो रही है.

उन्होंने पत्र में बताया है कि  उस इलाके में कई शैक्षणिक संस्थान हैं. स्थानीय लोग कई दिनों से आंदोलन कर रहे है. मरने- मारने की स्थिति बनी हुई है. दानापुर कैंट के सैन्य अधिकारी रक्षा मंत्रालय के आदेश संख्या 14(9)/2018-D(Q&C) जो 28 मई 2018 को दिया गया था इसका भी अनुपालन नहीं कर रहे हैं. पूर्ववर्ती रक्षा मंत्री  ने पूरे देश में कैंट रोड को चालू किया था. परंतु यह सड़क कभी बंद नहीं रहा है. इसी तरह दो अन्य सड़क शाहपुर से हथियाकांध और आनंद बाजार से नालंदा छात्रवास सड़क को भी बंद कर दिया गया है. वर्षों से चालू सड़क को अकारण और जबरन बंद करने की एकतरफा कार्रवाई ने लोगों को आंदोलित कर दिया है. जिससे  स्थानीय प्रशासन को कानून व्यवस्था कायम करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. आपसे अनुरोध है कि आप इसमें  हस्तक्षेप करें जिससे आम जनता को उनका नैसर्गिक न्याय मिले और जबरन बंद किये गए सड़क को खोला जा सके.