ब्रेकिंग
बिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्टबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट

रमेश रंजन के शहीद होने पर CM नीतीश ने जताया दुख, कहा- पुलिस सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

PATNA: जम्मू-कश्मीर के परिमोरा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवान रमेश रंजन के शहीद होने पर सीएम नीतीश कुमार ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त की है. सीएम ने कहा कि

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:   जम्मू-कश्मीर के परिमोरा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवान रमेश रंजन के शहीद होने पर सीएम नीतीश कुमार ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त की है. सीएम ने कहा कि उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा. इस घटना से काफी मर्माहत हैं.

पुलिस सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि वीर सपूत की शहादत पर उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति ईश्वर प्रदान करें. सीएम ने कहा कि शहीद जवान का राज्य सरकार की ओर से पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.

मुठभेड़ में हुए शहीद

श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर लावेपोरा नारबल नाके पर बुधवार को स्कूटी पर आए तीन आतंकवादियों ने अचानक सीआरपीएफ जवानों पर हमला बोल दिया था. जिसमें आरा के रहने वाले सीआरपीफ कांस्टेबल जीडी रमेश रंजन शहीद हो गए. शहीद CRPF कांस्टेबल जीडी रमेश रंजन भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के देव टोला का रहने वाले थे. 3 साल पहले बड़े ही धूमधाम से सीआरपीफ कांस्टेबल जीडी रमेश रंजन की शादी हुई थी.