ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

रामचंद्र कैसे बन गए RCP ? जेडीयू सांसद ने खुद सुनाया किस्सा

PATNA : RCP सिंह बिहार के लिए यह नाम नया नहीं है। देश की राजनीति में भी अगर आरसीपी के नाम की चर्चा हो तो लोग बहुत जल्द समझ जाते हैं कि बाद जेडीयू के सांसद की हो रही है। आरसीपी

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : RCP सिंह बिहार के लिए यह नाम नया नहीं है। देश की राजनीति में भी अगर आरसीपी के नाम की चर्चा हो तो लोग बहुत जल्द समझ जाते हैं कि बाद जेडीयू के सांसद की हो रही है। आरसीपी सिंह का पूरा नाम रामचंद्र प्रसाद सिंह है लेकिन क्या आपको पता है कि रामचंद्र प्रसाद सिंह कैसे आरसीपी सिंह बन गए। जेडीयू सांसद ने आज खुद इस बात का खुलासा किया है। 


दरअसल पटना में एक कार्यक्रम के दौरान खुले मंच से आरसीपी सिंह ने यह राज आज सबको बताया। आरसीपी सिंह ने कहा कि उनका नाम काफी बड़ा था लिहाजा उन्हें इसका नुकसान भी उठाना पड़ा। आरसीपी सिंह ने कहा कि जब उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास की तो अखबार में उनका नाम निकला लेकिन रामचंद्र प्रसाद सिंह नाम लिखने में काफी बड़ा था सो प्रिंटिंग के वक्त अखबार वालों ने उनका नाम छोटा करते हुए आरसीपी लिख डाला। तब से लेकर आज तक वह रामचंद्र प्रसाद सिंह की बजाय आरसीपी सिंह के नाम से ज्यादा जाने जाते हैं। 


आरसीपी सिंह अपने नाम को लेकर जब एक किस्सा सुना रहे थे तो पूरा हॉल ठहाकों से गूंज रहा था। जेडीयू सांसद अपने नाम को लेकर यह बताना भी नहीं भूले की घर में उनकी बेटी भी उन्हें रामचंद्र प्रसाद सिंह की बजाय आरसीपी सिंह के नाम से जानती है।