ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

अब राजस्थान वाले हो गए रामविलास ! मासूमों की मौत पर 'विलास' की चुप्पी

PATNA : बिहार में AES बीमारी से 170 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई. उससे ज्यादा बच्चे अभी भी जिंदगी के लिए मौत से लड़ रहे हैं. लेकिन खुद को गरीब, दलित और अकलियत का मसीहा घोषित करने वा

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : बिहार में AES बीमारी से 170 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई. उससे ज्यादा बच्चे अभी भी जिंदगी के लिए मौत से लड़ रहे हैं. लेकिन खुद को गरीब, दलित और अकलियत का मसीहा घोषित करने वाले राम विलास पासवान को बर्थ डे विश करने से फुर्सत नहीं मिल रही है. मुजफ्फरपुर के मासूमों से नफरत क्यों ? पिछड़ों के नाम पर राजनीति कर दिल्ली दरबार में जगह बना चुके रामविलास पासवान को इतनी फुर्सत नहीं की वो मासूमों की मौत पर संवेदना के 2 शब्द ही बोल दें. राजस्थान में पंडाल हादसे में 14 लोगों मौत पर दुख जताना रामविलास पासवान का याद रहता है, लेकिन जिस मिट्टी से जुड़ाव का दावा है वहां 170 से ज्यादा मासूम मर गए लेकिन केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान उनके लिए न तो वक्त निकाल सके न ही ट्वीट कर संवेदना के 2 शब्द कहने का जहमत उठा सके. बर्थडे, बधाई, सब पर मुखर तो मुजफ्फरपुर पर मौन क्यों? केंद्रीय मंत्री रामविलास पास ट्वीटर पर खूब एक्टिव हैं. ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब वो किसी का बर्थ डे, खिलाड़ियों को बधाई या फिर अपने राजनीति सफर की चर्चा करना ट्वीटर पर भूल जाएं लेकिन बिहार में AES से मासूमों की मौत का मामला शायद उनकी नजरों में इतना बड़ा नहीं कि वो इस पर अपनी चुप्पी तोड़ पाएं.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता