Hindi News / news / पटना पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता, रामविलास के पार्थिव शरीर को हाजीपुर ले जाने की...

पटना पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता, रामविलास के पार्थिव शरीर को हाजीपुर ले जाने की कर रहे हैं मांग

1st Bihar Published by: Updated Oct 10, 2020, 9:41:23 AM

पटना पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता, रामविलास के पार्थिव शरीर को हाजीपुर ले जाने की कर रहे हैं मांग

- फ़ोटो

PATNA: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर के दर्शन करने के लिए पटना आवास पर सैकड़ों कार्यकर्ता हाजीपुर से पहुंचे हैं और अपने नेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. 




हाजीपुर ले जाने की मांग

हाजीपुर से पहुंचे सैकड़ों एलजेपी के कार्यकर्ता पार्थिव शरीर को हाजीपुर ले जाने के लिए मांग कर रह है. कार्यकर्ताओं का कहना है कि कम से कम पांच मिनट के लिए ही सही, लेकिन ले जाया जाए. 



हाजीपुर को मां को मानते थे रामविलास

रामविलास पासवान बार-बार कहते थे कि उनका हाजीपुर से रिश्ता एक मां बेटे के रिश्ते के जैसे हैं. इस भूमि को वह मां को दर्जा देते हैं. हाजीपुर से रामविलास पासवान कई बार जीत कर लोकसभा पहुंचे थे. यहां से कई बार रिकॉर्ड मतों से जीत का रिकॉर्ड भी बनाया था. जब रामविलास पासवान राज्यसभा पहुंचे तो यहां से अपने छोटे भाई पशुपति पारस को उम्मीदवार बनाया. वह भी जीतकर संसद पहुंचे. हाजीपुर के लोगों का रामविलास के साथ काफी लगाव रहा है.


जनार्दन घाट पर होगा अंतिम संस्कार

विधानसभा के बाद पार्थिव शरीर को लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश कार्यालय ले जाया गया. प्रदेश कार्यालय में भी उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उसके बाद देर रात उनका पार्थिव शरीर श्री कृष्णा पुरी स्थित उनके आवास ले गया आज श्रीकृष्णापुरी आवास पर लोग अपने चहेते नेता का अंतिम दर्शन करेंगे और उसके बाद 1:30 बजे से दीघा स्थित जनार्दन घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.