Hindi News / news / राम मंदिर पर आज से शुरू होगी दैनिक सुनवाई, 35 दिन में सुनवाई...

राम मंदिर पर आज से शुरू होगी दैनिक सुनवाई, 35 दिन में सुनवाई पूरी करेगा सुप्रीम कोर्ट

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 06, 2019, 7:50:16 AM

राम मंदिर पर आज से शुरू होगी दैनिक सुनवाई, 35 दिन में सुनवाई पूरी करेगा सुप्रीम कोर्ट

- फ़ोटो

DELHI : जम्मू कश्मीर में धारा 370 खत्म किए जाने के बड़े फैसले के बाद अब सबकी नजरें अयोध्या में राम मंदिर मामले पर टिक गई है। मंदिर निर्माण को लेकर अयोध्या में मध्यस्थता फेल होने के बाद सुप्रीम कोर्ट आज से इस मामले की दैनिक सुनवाई शुरू कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने तय किया है कि वह आज यानी 6 अगस्त से हर दिन अयोध्या मामले की सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट आगामी 17 नवंबर तक इस मामले में फैसला ले लेगा। कोर्ट के पास राम मंदिर केस में सुनवाई के लिए कुल 35 दिन का वक्त है हफ्ते में तीन दिन यानी मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट इस पुराने मामले की नियमित सुनवाई करेगा। अयोध्या मामले की सुनवाई 5 सदस्यीय संवैधानिक पीठ करेगी आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा चीफ जस्टिस 17 नवंबर को रिटायर होंगे उसके पहले कोर्ट को इस मामले में फैसला ले लेना है।