ब्रेकिंग
भूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाह

रक्षाबंधन पर भाइयों को गिफ्ट में दें हेलमेट, बिहार पुलिस ने बहनों से की अपील

SARAN: रक्षाबंधन पर बिहार पुलिस ने सभी बहनों से अपील की है कि वो रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाइयों को एक हेलमेट जरूर गिफ्त दें और सभी बहनें अपने भाईयों से हेलमेट पहनकर बाइक चलन

रक्षाबंधन पर भाइयों को गिफ्ट में दें हेलमेट, बिहार पुलिस ने बहनों से की अपील
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: रक्षाबंधन पर बिहार पुलिस ने सभी बहनों से अपील की है कि वो रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाइयों को एक हेलमेट जरूर गिफ्त दें और सभी बहनें अपने भाईयों से हेलमेट पहनकर बाइक चलने का वचन लें। और साथ ही उनसे सभी तरह की बुराईयों एवं नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने का संकल्प भी लें। बिहार पुलिस ने बहनों को हेलमेट सुरक्षा का सूत्र बांधने की अपील की। 


सारण जिले में बढ़ रहे सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डा. कुमार आशीष ने रक्षाबंधन के अवसर पर सभी बहनों से अपने भाई को उपहार में हेलमेट देने की भावनात्मक अपील की है। यह अपील एक पोस्टर जारी कर की गई है, जिसमें सभी बहनों से अपने भाई को हेलमेट उपहार में देने के साथ ही नशा नहीं करने की शपथ लेने के सलाह दी गई। 


एसपी ने कहा कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं के कारण माह जनवरी 2024 से अबतक 269 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है एवं 169 व्यक्ति जख्मी हुए हैं। इन दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। उन्होंने बाइक चलाने वालों से कहा कि वे हेलमेट का उपयोग अवश्य करें। नशापान से भी दूर रहें। 


इस अभियान को सफल बनाने के लिए एसपी ने बहनों से आगे आकर अपने-अपने भाई से इस रक्षाबंधन पर शारीरिक सुरक्षा से संबंधित वचन लेने की अपील की है। यह सुरक्षा तभी संभव है जब सभी भाई हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाएंगे तथा नशापान से दूर रहेंगे। जारी पोस्टर में यह स्लोगन दिया गया है 'हेमलेट का उपहार दें और नशामुक्त बिहार बनाएं। सड़क सुरक्षा को लेकर एसपी के इस पोस्टर अभियान की तारीफ की जा रही है।

टैग्स