Hindi News / news / बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राज्यपाल फागू चौहान ने...

बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राज्यपाल फागू चौहान ने रवाना की राहत सामग्री

1st Bihar Published by: Aryan Anand Updated Aug 10, 2020, 11:27:29 AM

बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राज्यपाल फागू चौहान ने रवाना की राहत सामग्री

- फ़ोटो

PATNA : बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों तक के मदद के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी ने भी कदम आगे बढ़ाया है। रेड क्रॉस सोसाइटी की तरफ से आज बिहार के अलग-अलग जिलों के लिए बाढ़ राहत सामग्री भेजी गई। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने राहत सामग्री से भरी गाड़ियों को आज पटना से झंडी दिखाकर रवाना किया।


राज्यपाल फागू चौहान ने राजभवन के सामने से राहत सामग्री वाली गाड़ियों को रवाना किया। इस मौके पर रेड क्रॉस के पदाधिकारी भी मौजूद थे। बिहार के बाढ़ प्रभावित 15 जिलों में रेड क्रॉस की तरफ से राहत सामग्री बांटी जाएगी। 


आपको बताते हैं कि उत्तर और पूर्वी बिहार के ज्यादातर जिले इस वक्त भीषण बाढ़ की चपेट में हैं और लाखों की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। सरकार की तरफ से इन जिलों में बाढ़ राहत कैंप चलाया जा रहा है लेकिन अब एनजीओ के साथ-साथ रेड क्रॉस जैसी संस्था दें मदद के लिए आगे आई है।