ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

राज्य में 16 से 20 जनवरी तक रहेगी कड़ाके की ठंड, चार डिग्री तक गिरेगा पारा

PATNA : बिहार में एक बार फिर से ठंड बढ़ने वाली है। राज्य में वापस से शीतलहरी देखने को मिल सकता है। यह बातें मौसम विभाग द्वारा कही जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 16 जनवरी

राज्य में 16 से 20 जनवरी तक रहेगी कड़ाके की ठंड, चार डिग्री तक गिरेगा पारा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में एक बार फिर से ठंड बढ़ने वाली है। राज्य में वापस से शीतलहरी देखने को मिल सकता है। यह बातें मौसम विभाग द्वारा कही जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 16 जनवरी से लेकर 20 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकता है। किन्हीं जिलों में इसके बाद भी इसका असर देखने को मिल सकता है।


दरअसल, मौसम विभाग ने बताया कि शीत लहर का यह दौर ठंडी आर्कटिक उत्तर पश्चिमी जेट स्ट्रीम के संचलन से जुड़ा है। जो उत्तर भारत से होकर गुजर रहा है। इसका असर चार पांच दिनों तक पूरे राज्य में दिखेगा। मौसम की ताजा स्थिति को देखते हुए 16 से 20 तक लोगों से उचित सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


माैसम विभाग ने विशेष मौसम परामर्श जारी कर कहा है कि प्रदेश के अधिकतर जिलों में औसत न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट होगी। न्यूनतम तापमान चार से छह डिग्री के बीच आ सकता है। वहीं मौजूदा अधिकतम तापमान गिरकर 14 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। 


मौसम विभाग के अनुसार आने वाले बदलावों का असर मनुष्य के साथ पशु और फसलों पर भी पड़ सकता है। अभी राज्य भर में दिन का औसत तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच है, जबकि रात का तापमान आठ से 12 डिग्री के बीच है।


गौरतलब हो कि, पिछले दो दिनों में राज्य के आधा दर्जन शहरों को शीत दिवस से निजात मिली है, लेकिन तीन शहर शनिवार को भी शीत दिवस की चपेट में रहे। यहां न्यूनतम तापमान मानक से काफी कम रहा। भागलपुर, छपरा और सबौर में सामान्य से कम न्यूनतम तापमान की वजह से शीत दिवस की स्थिति रही । पूर्णिया में घना कोहरा रहा। वहीं, 5.7 डिग्री सेल्सियस के सात राज्य भर में सबसे सर्द सुबह किशनगंज में रही।