ब्रेकिंग
Bihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला

सत्येंद्र जी के भाई के निधन पर युवा नेता राजू दानवीर ने जताया गहरा शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

NALANDA: हिलसा के इन्दौत निवासी सत्येंद्र जी के बड़े भाई का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। 55 वर्षीय सत्येंद्र के भाई का अचानक निधन परिवार और स्थानीय समाज के लिए गहरा आघात

सत्येंद्र जी के भाई के निधन पर युवा नेता राजू दानवीर ने जताया गहरा शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: हिलसा के इन्दौत निवासी सत्येंद्र जी के बड़े भाई का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। 55 वर्षीय सत्येंद्र के भाई का अचानक निधन परिवार और स्थानीय समाज के लिए गहरा आघात है। इस कठिन समय में युवा नेता राजू दानवीर ने उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और इस दुखद घड़ी में उनके साथ खड़े होने का आश्वासन दिया।


राजू दानवीर ने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि यह समय बेहद कठिन है लेकिन हिम्मत और धैर्य के साथ इस दुख से उबरने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दें। 


राजू दानवीर ने कहा कि सत्येंद्र जी के भाई की मृत्यु से स्थानीय समुदाय में भी शोक की लहर है। उनके अचानक जाने से सभी लोग स्तब्ध हैं और उन्हें एक सज्जन और दयालु व्यक्ति के रूप में याद कर रहे हैं। सामाजिक और मानवीय सेवा से जुड़े व्यक्तियों की भूमिका समाज में अमूल्य होती है और इस तरह की क्षति समाज के लिए भी बहुत बड़ा नुकसान होती है। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवार को इस कठिन समय में साहस और संबल मिले।


सत्येंद्र जी के भाई के निधन पर युवा नेता राजू दानवीर ने जताया गहरा शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

टैग्स