ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

Bihar Road Accident : राजस्थान से पिंडदान करने गया जा रहे यात्री बस हादसे के हुए शिकार, 3 की मौत; आधा दर्जन घायल

SASARAM : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य के अंदर आए दिन लोगो की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सासाराम से निकल कर सामने आ रह

Bihar Road Accident : राजस्थान से पिंडदान करने गया जा रहे यात्री बस हादसे के हुए शिकार, 3 की मौत; आधा दर्जन घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SASARAM : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य के अंदर आए दिन लोगो की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सासाराम से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो दर्जन के आसपास लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। 


जानकारी के अनुसार, सासाराम में खड़ी ट्रक में बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद इस घटना में बस सवार तीन लोगों की मौत जबकि आठ महिला सहित 15 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जबकि, घटना में मृतक की पहचान गोवर्धन सिंह, बाला सिंह तथा राजेंद्र सिंह के रूप में हुई थी। यह लोग राजस्थान के जलावर जिला के निवासी थे। यह लोग राजस्थान से पिंडदान करने गया जा रहे थे उसी दौरान चेनारी के सबराबाद में NH पर यह हादसा हुआ।


बताया जा रहा है कि जहां चेनारी थाना क्षेत्र के सबराबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 8 महिला सहित 15 घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। सभी लोग एक बस में सवार होकर राजस्थान के जलावर जिला के कोटरा गांव से पिंडदान करने बोधगया जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे पहले से एक खड़ी ट्रक में बस की टक्कर हो गई। 


इधर, टक्कर इतना जोरदार था कि बस में सवार तीन लोग गोवर्धन सिंह, राजेंद्र सिंह तथा बाला सिंह की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सासाराम के सदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की स्थिति चिंता से बाहर बताई जा रही है। मृतक तीनों आपस में रिश्तेदार हैं।