ब्रेकिंग
महाअष्टमी पर भक्तिमय हुआ पटना, अनोखी प्रतिमाएं और भव्य पंडाल बने आकर्षण का केंद्र✦पटना में महाअष्टमी की धूम, मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦महाअष्टमी पर भक्तिमय हुआ पटना, अनोखी प्रतिमाएं और भव्य पंडाल बने आकर्षण का केंद्र✦पटना में महाअष्टमी की धूम, मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान

पटना में महाअष्टमी की धूम, मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन

पटना में महाअष्टमी के अवसर पर दुर्गा पूजा की धूम है। बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने डाकबंगला चौराहा स्थित पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन किए और देश-प्रदेश में सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।

बिहार न्यूज
जय माता दी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार की राजधानी पटना में शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी पर मां दुर्गा की भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। शहर के अलग-अलग पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस खास मौके पर बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन भी मां दुर्गा के दर्शन करने पटना के डाकबंगला चौराहा स्थित पूजा पंडाल पहुंचे। यहां उन्होंने माता रानी से देश और प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।


शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन यानी महाअष्टमी पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जा रही है। सुबह से ही पटना के प्रमुख दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। श्रद्धालु मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना कर रहे हैं।


इसी क्रम में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन डाकबंगला चौराहा स्थित दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। पूजा समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल ने मां दुर्गा के दर्शन कर प्रदेश और देश में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।


महाअष्टमी के मौके पर पूरा पटना भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। कहीं मां के जयकारे गूंज रहे हैं, तो कहीं भव्य प्रतिमाएं और आकर्षक पूजा पंडाल लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। श्रद्धालुओं में मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है।