ब्रेकिंग
Bihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला

Sharad Pawar: राजनीति से संन्यास लेंगे शरद पवार? महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले दिए बड़े संकेत

DESK: महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं। चुनाव से पहले एनसीपी नेता शरद पवार ने राजनीति से संन्यास का संकेत दे दिया है। शरद पवार ने कहा है क

Sharad Pawar: राजनीति से संन्यास लेंगे शरद पवार? महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले दिए बड़े संकेत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं। चुनाव से पहले एनसीपी नेता शरद पवार ने राजनीति से संन्यास का संकेत दे दिया है। शरद पवार ने कहा है कि अब राजनीति में नए लोगों को आना चाहिए।


दरअसल, 84 साल की उम्र में भी शरद पवार सक्रिय राजनीति में बने हुए हैं। हाल ही में शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने उनके रिटायरमेंट को लेकर सवाल उठाए थे। मंगलवार को शरद पवार ने राजनीति से रिटायरमेंट के संकेत देते हुए कहा कि अब नए लोगों को चुनकर आना चाहिए। 


उन्होंने कहा कि कहीं तो रूकना ही पड़ेगा। मुझे अब कोई चुनाव नहीं लड़ना है। मुझे अब चुनाव को लेकर रूकना पड़ेगा और नए लोगों को आगे आना होगा। मैंने अब तक 14 बार चुनाव लड़ा है। अब मैं सरकार का हिस्सा नहीं हूं। 


शरद पवार ने कहा कि राज्यसभा के कार्यकाल का अभी डेढ़ साल बचा हुआ है। इसके बाद राज्यसभा जाउंगा या नहीं, इसपर मुझे विचार करने की जरुरत है। मुझे अब एमएलए या एमपी नहीं बनना है बल्कि लोगों की सेवा करना चाहता हूं।