Hindi News / news / पटना पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, धारा 370 खत्म किये जाने से खुश...

पटना पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, धारा 370 खत्म किये जाने से खुश मुस्लिम महिलाओं ने किया स्वागत

1st Bihar Published by: Rahul Singh Updated Sep 22, 2019, 12:34:11 PM

पटना पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, धारा 370 खत्म किये जाने से खुश मुस्लिम महिलाओं ने किया स्वागत

- फ़ोटो

PATNA : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पटना पहुंच गए हैं। राजनाथ सिंह जम्मू कश्मीर में धारा 370 खत्म किए जाने के बाद चलाए जा रहे जन जागरण कार्यक्रम में शिरकत करने पटना पहुंचे हैं। 

राजनाथ सिंह के पटना पहुंचने पर मुस्लिम महिलाओं में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं पटना के एस के मेमोरियल हॉल पहुंची हैं, जहां राजनाथ सिंह आज धारा 370 खत्म किए जाने के फैसले पर संवाद करने वाले हैं। 

पटना के एसकेएम हॉल पहुंची मुस्लिम महिलाओं ने हाथ में जम्मू कश्मीर के नक्शे का कटआउट ले रखा है। इस कट आउट पर 370 लिखा हुआ है। राजनाथ सिंह के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची पटना के मुस्लिम महिलाओं ने कहा है कि देश की अखंडता के लिए मोदी सरकार ने जो फैसला लिया है। उसका हम सभी स्वागत करते हैं। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि राजनाथ सिंह जन जागरण कार्यक्रम के मंच से क्या संदेश देने वाले हैं।