ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

राजधानी में बेख़ौफ़ हुए अपराधी, बीच सड़क पर युवक को मारी गोली; मौके से मैगजीन और खोखा बरामद

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े बीच सड़

राजधानी में बेख़ौफ़ हुए अपराधी, बीच सड़क पर युवक को मारी गोली; मौके से मैगजीन और खोखा बरामद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

 PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना कदमकुआं थाना क्षेत्र के लंगर टोली मोड़ इलाके की है।


मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एक मैगजीन और खोखा बरामद हुआ है। आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस, घटना के बाद मामले की जांच में लगी हुई है। घटना की जानकारी वरीय पुलिस अधिकारी को भी दे दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम है। 


वहीं, स्थानीय लोगों ने गोली लगने के गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल लेकर गएं, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। इलाके में लगे सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया।