Hindi News / news / राजधानी में डकैती की बड़ी वारदात, दर्जनभर अपराधियों ने महिलाओं को बांधकर लूट...

राजधानी में डकैती की बड़ी वारदात, दर्जनभर अपराधियों ने महिलाओं को बांधकर लूट को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 16, 2019, 3:03:17 PM

राजधानी में डकैती की बड़ी वारदात, दर्जनभर अपराधियों ने महिलाओं को बांधकर लूट को दिया अंजाम

- फ़ोटो

PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त की ताजा खबर रामकृष्ण नगर इलाके से आ रही है जहां नंदलाल छपरा स्थित एक घर में दर्जनभर अपराधियों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। रविवार की रात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। नंदलाल छपरा स्थित विनोद कुमार के घर में अपराधियों ने बीती रात डकैती की। विनोद कुमार अपनी मां के श्राद्ध के लिए गांव गए हुए थे। घर में केवल कुछ महिलाएं थी जिन्हें बांधकर अपराधियों ने डकैती की। हथियार से लैस होकर आए तकरीबन दर्जनभर अपराधियों ने लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया परिवारवालों के मुताबिक अपराधी लगभग 10 लाख रुपए के जेवर और 90 हजार रुपये कैश लेकर निकल गए। पटना से राजन की रिपोर्ट