Hindi News / news / राज्य महिला आयोग के शरण मे जा सकती हैं अनंत सिंह की पत्नी,...

राज्य महिला आयोग के शरण मे जा सकती हैं अनंत सिंह की पत्नी, लिपि सिंह के खिलाफ शिकायत करेंगी नीलम देवी

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 26, 2019, 12:27:52 PM

राज्य महिला आयोग के शरण मे जा सकती हैं अनंत सिंह की पत्नी, लिपि सिंह के खिलाफ शिकायत करेंगी नीलम देवी

- फ़ोटो

PATNA : मोकामा विधायक अनंत सिंह के सरेंडर के बावजूद वार पलटवार का दौर खत्म नहीं हुआ है। विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने अब राज्य महिला आयोग में गुहार लगाने का फैसला किया है। बाहुबली विधायक के करीबी सूत्रों की माने तो अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी जल्द ही महिला आयोग का दरवाजा खटखटाने वाली हैं। नीलम देवी महिला आयोग में एएसपी लिपि सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली हैं। विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन को लेकर सुर्खियों में आई बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह लगातार विधायक समर्थकों और उनके परिवार के निशाने पर हैं। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी लिपि सिंह के ऊपर कई तरह के आरोप लगा चुकी हैं और अब विधायक के सरेंडर करने के बाद व महिला आयोग में जाने की तैयारी कर रही हैं। पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट