Hindi News / news / राज ठाकरे के खिलाफ ED की नोटिस से बौखलाहट, ‘मनसे’ ने मुंबई के...

राज ठाकरे के खिलाफ ED की नोटिस से बौखलाहट, ‘मनसे’ ने मुंबई के लोगों को घर से न निकलने की चेतावनी दी

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 19, 2019, 8:33:09 PM

राज ठाकरे के खिलाफ ED की नोटिस से बौखलाहट, ‘मनसे’ ने मुंबई के लोगों को घर से न निकलने की चेतावनी दी

- फ़ोटो

DESK: बहुचर्चित कोहिनूर इमारत मामले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे  को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की नोटिस के बाद उनकी पार्टी ने चेतावनी जारी की है. मनसे से मुंबई के लोगों से कहा है कि वे 22 अगस्त को घर से बाहर न निकलें. 22 अगस्त हो ही राज ठाकरे को पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश होना है. मनसे प्रवक्ता ने दी धमकी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रवक्ता संदीप देशपाण्डेय ने आज चेतावनी जारी की. उन्होंने कहा कि अगर 22 अगस्त को मनसे के कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूटता है तो इसके लिए पार्टी जिम्मेवार नहीं होगी. लोगों को उस दिन घर में ही रहना चाहिये. मनसे प्रवक्ता ने कहा कि 22 अगस्त को राज्य भर के लाखों मनसे कार्यकर्ता मुंबई में जुटने वाले हैं. सभी कार्यकर्ता राज ठाकरे का समर्थन करने के लिए उनके साथ ही ईडी के दफ्तर जायेंगे. इस दौरान अगर कुछ होता है तो इसकी जिम्मेवारी केंद्र और महाराष्ट्र सरकार की होगी. फंस गये हैं राज ठाकरे दरअसल, कोहिनूर इमारत मामले में राज ठाकरे फंसते दिख रहे हैं. ईडी ने उन्हें नोटिस जारी कर 22 अगस्त को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है. प्रवर्तन निदेशालय ने इसी मामले में पूछताछ के लिए महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी के बेटे उन्मेष जोशी को भी हाजिर होने को कहा है. आरोप है कि उन्मेष जोशी की कंपनी CTNL के जरिये कोहिनूर मिल की बेशकीमती जमीन खरीदी गयी थी. इस जमीन पर बहुमंजिला इमारत खड़ी की गयी. इसमें सरकारी कंपनी ILFS के जरिये पैसा लगाया गया. पूरे मामले में बडे पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी की गयी. ED पूरे मामले की जांच कर रही है. इसमें राज ठाकरे की भूमिका सामने आने के बाद उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है.