ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

रायपुर के बिजनेसमैन का अपहरण कर 20 करोड़ की मांगी फिरौती, बिहार में छिपाकर रखने की आशंका

PATNA: बिहार के अपराधी गैंग दूसरे राज्यों से बड़े उद्योगपति का अपहरण कर बिहार ला रहे हैं. इसके बाद यहां पर फिरौती का पैसा मांग रहे हैं. अब नया मामला रायपुर के उद्योगपति प्रवीण

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार के अपराधी गैंग दूसरे राज्यों से बड़े उद्योगपति का अपहरण कर बिहार ला रहे हैं. इसके बाद यहां पर फिरौती का पैसा मांग रहे हैं. अब नया मामला रायपुर के उद्योगपति प्रवीण सोमानी से जुड़ा है. सोमानी को अपराधी वैशाली जिले के किसी ठिकाने पर लेकर पहुंचे है. इसके एवज में 20 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है.

रायपुर के एसएसपी समेत कई अधिकारी कर रहे छापेमारी

इस हाईप्रोफाइल मामले को लेकर छत्तीसगढ़ में पुलिस की किरकिरी हो रही है. जिसके बाद पूरा महकमा सोमानी को बरामद करने में जुटा हुआ है. इसको लेकर एसएसपी शेख आरिफ हुसैन खुद पटना आए हुए हैं. उनके साथ में रायपुर के एएसपी और डीएसपी रैंक अधिकारी के साथ फोर्स भी है.

बिहार के डीजीपी से मांगी मदद

रायपुर के एसएसपी सोमानी को बरामद करने के लिए बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय से मदद मांगी हैं. इसको लेकर शनिवार को घंटों मिटिंग भी चली है. कई जगहों पर छापेमारी भी बिहार पुलिस के साथ की गई है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है. 

सोनार गैंग पर आरोप

रायपुर पुलिस को जांच में पता चला है कि कुख्यात सोनार गैंग ने इस घटना को अंजाम दिया है. पैसे को लेकर सोमानी के परिवार को वैशाली जिले के एक गांव से फोन भी किया गया था. पुलिस ने यह भी दावा किया है कि बिहार में उन्हें किसी राजनीतिक रसूखदार के फार्म हाउस में छिपाकर रखा गया है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस छापेमारी कर रही है. लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. सोनार गैंग ने गुजरात के एक कारोबारी के बेटे का भी अपहरण कर वैशाली लाया. इसके अलावे झारखंड के एक नेता के बेटा का भी अपहरण कर फिरौती वसूली गई थी. 

टैग्स